ट्रांसपेरेंट ड्रेस में साक्षी मलिक ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीर वायरल

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (17:33 IST)
बॉलीवुड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' के 'बम डिगी डिगी' सॉन्ग से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलो की धड़कन बढाती रहती हैं। 
 
साक्षी मलिक ने एक बार फिर अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। साक्षी ने ट्रांसपेरेंट मिनी ड्रेस में अपनी हॉट तस्वीर शेयर की हैं। साक्षी का हॉट अंदाज उनके फैंस को खूब लुभा रहा है। 
 






बता दें ‍कि साक्षी मलिक एक भारतीय मॉडल हैं। साक्षी अपने फिगर को लेकर भी काफी फेमस हैं। इसके अलावा साक्षी कई ब्रांड की ब्रांड अंबेसडर बन चुकी हैं।
 
स्कूलिंग पूरी कर साक्षी ने दिल्ली से अपनी इंजीनियरिंग पूरी की। इंजीनियरिंग करने के दौरान ही साक्षी का रूझान मॉडलिंग की तरफ गया। मुबंई जाने के बाद साक्षी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी एलबम सांग कुड़िए स्नैपचैट वालिए सॉन्ग से किया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी