अंशुला कपूर को बर्थडे पर पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन ने खास अंदाज किया विश

बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (12:46 IST)
बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर 29 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अंशुला के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर और पिता बोनी कपूर ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है।

 
अर्जुन कपूर ने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बहन को विश किया है। वीडियो में अर्जुन और अंशुला एक जैसी टी शर्ट और शर्ट पहने डांस करते नजर रहे हैं।
 
वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, हमेशा अच्छे दिल वाली इंसान रहना, हर दिन अपने बेस्ट वर्जन में रहना। हमेशा खुश रहना और स्माइल करते रहना। याद रहे मैं और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। हैप्पी बर्थडे अंशुला कपूर। आशा है जो तुम चाहती हो वो सब तुम्हें इस साल मिले। लव यू।
 
बोनी कपूर ने अपनी बड़ी बेटी अंशुला संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अंशुला पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी वंडरफुल बेटी, मेरी खूबसूरत बेबी, मेरी जीनियस बच्चा। 
 
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी अपनी बहन को बर्थडे विश किया। उन्होंने अंशुला संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
खुशी कपूर ने भी अपनी बहन अंशुला के बर्थडे पर एक बुमरैंग वीडियो शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है। खुशी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू माय अदर हॉफ।'
 
बता दें कि बोनी कपूर के चारों बच्चों में अंशुला कपूर ही एक्टिंग की दुनिया में नहीं हैं। अंशुला के अलावा अर्जुन, जाह्नवी पहले से ही बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। वहीं खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी