आयुष्मान खुराना की मूवी चंडीगढ़ करे आशिकी 7 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (15:51 IST)
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर को लेकर निर्देशक अभिषेक कपूर ने 'चंडीगढ़ करे आशिकी' बनाई थी जो सिनेमाघरों में 10 दिसम्बर को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन ज्यादातर क्रिटिक्स को यह फिल्म पसंद आई थी। 
 

अब यह फिल्म 7 जनवरी 2022 से नेटफिल्क्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा है- आशिकी यहां आशिकी करेंगे और हम गवाह बनेंगे। देखिए चंडीगढ़ करे आशिकी जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। 
 
ALSO READ: चंडीगढ़ करे आशिकी मूवी रिव्यू : मनोरंजन के साथ रूढ़ियों की बेड़ियों को तोड़ती फिल्म
 
इस फिल्म में अभिषेक बजाज, कंवलजीत सिंह, गौरव शर्मा, अंजन श्रीवास्तव जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस रोमांटिक फिल्म को टी सीरिज ने प्रोड्यूस किया है। 
 
यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो पहले लड़का थी। जब इस लड़की के आशिक को यह राज पता चलता है तो वह बुरी तरह नाराज होता है। वाणी कपूर ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है और आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी