दीपिका के दिल के बहुत करीब है यह चीज

शुक्रवार, 12 जून 2015 (16:13 IST)
हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' रिलीज हुई है। 'पीकू' में उन्होंने एक बंगाली गर्ल का  किरदार निभाया है जिसमें वे बंगाली बोलचाल करती भी देखी गई हैं।

यह फिल्म कोलकाता में ही शूट हुई  थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान वे कोलकाता की संस्कृति से खूब घुल-मिल गईं। दीपिका की फिल्म  'पीकू' को सभी ओर से खूब सराहना मिल रही है।

दीपिका ने इस दौरान कोलकाता में कई चीजें खरीदीं जिसमें से एक रबिन्द्र संगीत है। दीपिका के  मुताबिक यह चीज उनके साथ हमेशा रहेगी। दीपिका की इस पर नजर फिल्म की शूटिंग के दौरान पड़ी  और वे इसके रोमांटिक भाव देखकर मंत्रमुग्ध हो गईं।

इसके बाद उन्होंने टैगोर के गानों के कलेक्शन को खरीदने का मन बना लिया। अब वे इसे प्रायः सुनती  हैं। जब भी वे यात्रा कर रही होती हैं या घर पर होती हैं, वे इसे सुनती है।

दीपिका के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी 'पीकू' फिल्म की शूटिंग के  दौरान मिली और यह अभी तक उनके पास है। 'पीकू' दीपिका के लिए बहुत स्पेशल फिल्म है और इसके  लिए उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें