दीपिका-रणवीर : साथ मनाएंगे नए साल की छुट्टियां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2014 का स्वागत न्यूयॉर्क में साथ मिलकर किया था। दोनों ने हफ्ते भर तक छुट्टियां परदेस में साथ बिताईं। 2015 का स्वागत भी दोनों साथ मिल करेंगे। खबर है कि दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने मालदीव पहुंच गई हैं। 27 दिसम्बर को रणवीर सिंह भी पहुंचेंगे और दोनों 5 जनवरी तक मालदीव में साथ रहेंगे। 5 जनवरी को दीपिका का बर्थडे भी है। नए साल के स्वागत के साथ लगे हाथ दीपिका का बर्थडे भी मना लिया जाएगा। दीपिका ने मालदीव में एक विला बुक कर ली है। इधर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रहे रणवीर सिंह ने भंसाली से दस-बारह दिन की छुट्टी ले ली है। खबर ये भी है कि मालदीव के अलावा दोनों रोमांटिक ब्रेक के लिए दूसरी जगह भी जा सकते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें