रणवीर सिंह के साथ नहीं मनाया दीपिका ने नए साल का जश्न

सभी यह मान कर चल रहे थे कि नए वर्ष का जश्न दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ मिल कर ही मना रहे होंगे क्योंकि हर खास मौके पर दोनों साथ नजर आते हैं, लेकिन दीपिका ने यह कह कर सभी को चौंका दिया कि इस अवसर पर दोनों साथ नहीं थे। उन्होंने नए वर्ष का स्वागत साथ मिल कर नहीं किया। दीपिका तो किसी और के साथ थीं। 
किस के साथ थीं दीपिका... अगले पेज पर
 

दीपिका ने नए वर्ष का स्वागत अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ किया। दीपिका के अनुसार उनके दादाजी का 95वां जन्मदिन भी था, इसलिए उन्होंने यह दिन अपने दादा-दादी के साथ बिताने का निश्चय किया है। हर वर्ष दीपिका नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश जाती हैं, लेकिन इस बार वे अपने परिवार के साथ ही रहीं। अब दीपिका अपनी हॉलीवुड मूवी xXx: द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज के प्रमोशन के लिए लॉस एंजिल्स रवाना हो गई हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें