फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान सहित कई सितारे मौजूद थे।
धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंच गया। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा कि एक युग का अंत हो गया। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करा दिया गया था।
तब उनके निधन की अफवाह भी फैल गई थी जिससे सनी देओल बेहद नाराज हो गए थे। परिवार ने पिछले दिनों बताया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन अब उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है। विले पार्ले श्मशान गृह पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।