इंटरवल के बाद नोएडा के DLF मॉल में नहीं चली 'धुरंधर 2', 3 घंटे इंतजार के बाद दर्शकों ने मचाया हंगामा, बुलाना पड़ी पुलिस
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह था।
इतना ही नहीं तकनीकी गड़बड़ी और कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण बेंगलुरु, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में कन्नड़ और मलयालम वर्जन के शो आखिरी समय पर रद्द करने पड़े। तमिलनाडु में भी कई सिनेमाघरों ने डिजिटल फाइल न मिलने के कारण माफीनामा जारी किया गया।