मदद करने वाले शख्स को दीपिका कक्कड़ ने दिखाई आंखें, हुईं ट्रोल

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (16:30 IST)
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' शो से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में दीपिका दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड में शामिल हुई थीं। इसी बीच दीपिका का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं।

 
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका कक्कड़ इस इवेंट से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान हाई हील्स के कारण वह लड़खड़ा कर गिरने लगती हैं। तभी दीपिका पीछे चल रहा उन्हें पकड़ लेता है और गिरने से बचा लेता है। 
 
लेकिन दीपिका उस शख्स को थैंक्यू कहने के बजाए आंख दिखाने लगती हैं। दीपिका कहती हैं, ठीक है, 'ठीक है, डोंट टच मी।' वीडियो में दीपिका कक्कड़ के चेहरे पर गुस्सा भी देखा जा सकता है। दीपिका का ऐसा बर्ताव देखकर लोग उनकी जमकर कर रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉग में इतनी अच्छी बनने की कोशिश करती हो और रियल में जो हेल्प करते हैं उनको ही आंखे दिखाते हो।' एक अन्य ने लिखा, 'इतना घमंड... हम लोगों के अटेंशन के पैसे खाते है और हमसे ही एटिट्यूड।' एक और शख्स ने लिखा है, 'ये इसका रियल फेस है।'
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी