निर्देशक लव रंजन करने जा रहे शादी, गर्लफ्रेंड संग करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग

रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (16:51 IST)
प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक लव रंजन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेंगे।

 
खबरों के अनुसार लव रंजन 20 फरवरी को शादी रचाएंगे। इस शादी में दोनों के परिवार समेत कुछ खास दोस्त भी शामिल होंगे। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। शादी के फंक्शन 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। 
 
बताया जा रहा है कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, दूल्हा और दुल्हन की ड्रेस तैयार करने वाले हैं। लव रंजन जनवरी में ही शादी करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कोरोना के करण उन्होंने अपनी शादी टाल दी। 
 
लव रंजन इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से बोनी कपूर भी एक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी