दिशा पाटनी संग दिवाली वेकेशन एंजॉय करने मालदीव पहुंचे टाइगर श्रॉफ, तस्वीरें वायरल

शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (16:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शर्टलेस तस्वीर शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो मालदीव में दीवाली मनाएंगे। हालांकि तब किसी को यह नहीं पता था कि वो दिशा पाटनी के साथ मालदीव जा रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ अकेले ही मालदीव के लिए रवाना हुए थे और उनके पीछे दिशा पाटनी भी वहां पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को देखकर मिलती है, जहां ये दोनों लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। मालदीव पहुंचते ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी वेकेशन मूड में आ गए हैं। 
 

 
दिशा और टाइगर ने एक साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की बल्कि अलग अलग मालदीव के नजारों के बीच तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। 
 
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लैक बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो समंदर के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। 
 
दिशा पाटनी की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी