दिशा पाटनी ने सलमान खान को बताया सांता क्लॉज, बोलीं- आ रहे हैं क्रिसमस पर गिफ्ट लेकर

गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (12:45 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ईद 2020 पर 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। दिशा भारत के बाद दूसरी बार इस फिल्म में सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।


हाल ही में दिशा पाटनी ने सलमान खान को लेकर बयान दिया है। एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने बताया कि सलमान एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर किसी को सहज रखते हैं। यहां तक कि काम के दौरान भी। 
 
ALSO READ: 'दौलत की चाट' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
 
दिशा ने कहा कि मैं उनसे मिलकर काफी प्रभावित हूं क्योंकि वो एक विनम्र और दयालु व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि वो एक सांता क्लॉज हैं, जहां वो अपने फैंस के लिए खुशियां लेकर आते हैं। सलमान इस बार क्रिसमस गिफ्ट लेकर भी आ रहे हैं। 
 
दिशा पाटनी ने सलमान खान के साथ अपने काम का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, सलमान खान उन सबमें से सबसे दयालू और शांत किस्म के व्यक्ति हैं, जिनसे भी मैं अभी तक मिली हूं। उन्हें काम करते हुए देखना प्रेरित करता है। ऐसे में मैं कोई एक चीज ही नहीं बता सकती हूं।
 
दिशा पाटनी और सलमान खान की कैमेस्ट्री को 'भारत' में भी काफी सराहा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'मलंग' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी