समंदर किनारे परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं दिशा पाटनी, वीडियो वायरल

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (17:24 IST)
दिशा पाटनी को समंदर किनारे घूमना काफी पसंद हैं। वह अक्सर बीच से अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दिशा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। 

 
इसी बीच दिशा ने समंदर किनारे से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह समंदर की लहरों के साथ अठखेलियां करती दिख रही हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म का गाना सुनाई दे रहा है।
 
वीडियो में दिशा व्हाइट कलर की बिकिनी और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक विलेन रिटर्न्स।'
 
दिशा पाटनी इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया लेकिन इनके ब्रेकअप की खबर से फैंस काफी निराश है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी