नए साल पर इस हॉलीवुड स्टार संग डेट पर जाना चाहती हैं दिशा पाटनी

सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (11:50 IST)
आम से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी नए साल को सेलिब्रेट करने के प्लान बनाने में लगे हैं। इस बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने खुलासा किया है कि वो नए साल का जश्न कैसे बनाने वाली हैं। एक्ट्रेस प्लान सुनकर टाइगर श्रॉफ के फैंस जरुर उदास हो जाने वाले हैं।
दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि वो नए साल के मौके पर एक हॉलीवुड स्टार के साथ डेट करने का प्लान बना रही हैं। दिशा पाटनी ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं बेयॉन्से (Beyoncé) संग डेट पर जाउंगी।'
 
दरअसल, ये एक पोल ट्वीट था जिसमें पूछा गया था कि साल 2021 शानदार होगा क्योंकि... जिसके जवाब में ही अदाकारा ने ये कमेंट किया। दिशा का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।टाइगर के फैंस इस ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं।
 
बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी हैं। कुछ दिनों पहले ही दिशा, टाइगर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने गई थीं। दोनों ने इस वेकेशन से बहुत सारी फोटोज शेयर की थी। हालांकि दोनों में से किसी ने साथ में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी।
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं। दिशा जल्द ही फिल्म 'राधे' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी