दम लगाके और छप्पन का बॉक्स ऑफिस पर हाल

दम लगा के हईशा और अब तक छप्पन 2 इस शुक्रवार रिलीज होने वाली दो प्रमुख फिल्में हैं। यशराज फिल्म्स ने 'दम लगा के हईशा' को सिर्फ 789 स्क्रीन्स में रिलीज किया है। कई शहरों में इसे सिंगल स्क्रीन में रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म की शुरुआत बहुत खराब रही है। सुबह के शो में दस से पन्द्रह प्रतिशत दर्शक नजर आएं। आयुष्मान खुराना की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह पिटी, शायद इसका असर फिल्म की ओपनिंग पर पड़ा। अच्छी बात यह है कि फिल्म समीक्षकों ने इसे सराहा है और दर्शकों को भी पसंद आ रही है। संभव है कि शाम और रात के शो में इसका असर दिखे। फिल्म की लागत कम है। 13 करोड़ की लागत वसूलना फिल्म के लिए मुश्किल नहीं है। 
अब तक छप्पन 2 का हाल और बुरा है। सुबह के शो में इक्का-दुक्का दर्शक नजर आएं। अब तक छप्पन की सफलता को भुनाने के लिए सीक्वल तैयार किया गया है। लेकिन इतने वर्ष बाद इसे बनाया गया है कि दर्शक अब तक छप्पन को भूल चुके हैं। फिल्म का एकमात्र आकर्षण नाना पाटेकर हैं जिनकी स्टार वैल्यू अब बहुत कम है। इस फिल्म 1400 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है और सिंगल स्क्रीन से ज्यादा उम्मीद है। 
दोनों फिल्मों का पहले दिन का व्यवसाय एक करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें