ईशा देओल-भरत तख्तानी के रिश्ते में आई दरार, पति से तलाक लेंगी एक्ट्रेस!

WD Entertainment Desk

बुधवार, 17 जनवरी 2024 (16:22 IST)
Esha Deol : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के पारिवारिक रिश्ते में भूचाल आ गया है। ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी का रिश्ता टूटने की खबरें सामने आ रही है। ईशा ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

हाल ही में एक यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट साझा की, जिसके बाद से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें सामने आने लगी। यूजर ने बताया कि अभिनेत्री ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया है और वह ज्यादातर खास मौकों को अपनी मां हेमा मालिनी के साथ मनाती हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

आयरा खान की शादी में भी ईशा अपनी मां संग पहुंची थीं। हालांकि, ईशा और भरत अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और उन्होंने अभी तक अलग होने की घोषणा नहीं की है।

ALSO READ: विद्या बालन-इलियाना डिक्रूज की नई फिल्म 'दो और दो प्यार' का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
 
इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों के अलग होने की वजह का कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने दावा किया कि 'उनके पति बेंगलुरु में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं! वे पहले ही अलग हो चुके हैं और अलग जिंदगी जी रहे हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'दिवाली पार्टियों में भी वह अकेली नजर आती थीं। वह हमेशा भरत के बिना पार्टी में शामिल होती थीं। साथ ही उन्होंने इस साल कोई दिवाली पार्टी भी होस्ट नहीं की।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

बता दें कि ईशा देओल ने 2 नवंबर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, तब भी उनके पति भरत सेलिब्रेशन से गायब थे। ईशा ने इस खास दिन को अपनी बेटियों राध्या-मिराया और अपनी मां हेमा मालिनी के साथ मनाया था। 
 
ईशा देओल और भरत तख्तानी साल 2017 में एक बेटी राध्या के माता-पिता बने थे। इसके बाद कपल ने 2019 में अपनी दूसरी बेटी मिराया का स्वागत किया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी