ईशा गुप्ता की हेराफेरी

ईशा गुप्ता का करियर इस समय डांवाडोल है और ऐसे समय उन्हें 'हेराफेरी 3' जैसे बड़े बजट की फिल्म राहत दे सकती है। खबर है कि 'हेराफेरी 3' के लिए ईशा को साइन किया गया है और वे जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। 
 
सूत्रों के मुताबिक 'हेराफेरी 3' के लिए हीरोइन की खोज पिछले कुछ समय से की जा रही है। कई नाम सामने आए और ऑडिशन भी लिए गए। ईशा को ऑडिशन के बाद ही चुना गया। अन्य हीरोइनों के रूप में नरगिस फाखरी और मनस्वी ममगई के नामों की चर्चा है। 
 
फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन हैं जो 'दोस्ताना' के बाद साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा करेंगे। हेराफेरी 3 में इस बार अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। कहते हैं कि फीस को लेकर बात नहीं बनी और उन्होंने फिल्म नहीं की। 

वेबदुनिया पर पढ़ें