एअरपोर्ट पर फरहान-अदिति के रिश्ते की खुल गई पोल!

फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी अधुना अख्तर से अलग होने की घोषणा कर दी है और इसकी वजह अदिति राव हैदरी को माना जा रहा है जिनके साथ फरहान फिल्म 'वज़ीर' में नजर आए थे। 
 
सूत्रों का कहना है कि फरहान और अदिति अपने रिश्ते के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन फरहान के तलाक के बाद ही वे इस बारे में बात करेंगे। 
 
हाल ही में एअरपोर्ट पर ऐसा नजारा नजर आया जिससे फरहान-अदिति के रिश्ते की बात पुख्ता हुई। फरहान एअरपोर्ट पर नजर आएं। वे कहीं से लौटे थे। कुछ घंटों बाद अदिति राव हैदरी भी मुंबई एअरपोर्ट पर नजर आईं। कहा जा रहा है कि दोनों एक ही जगह से वापस आए। चूंकि वे मीडिया से बचना चाहते थे इसलिए उन्होंने अलग-अलग फ्लाइट चुनी, लेकिन बात छुप नहीं सकी। 
 
फरहान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अधुना उसी घर में रह रही हैं। फरहान शिफ्ट हो गए हैं। अधुना चाहती हैं कि तलाक के बाद यह घर उन्हें ही मिले जहां वे अपनी बेटियों के साथ रहेंगी।

फरहान बजाय हर महीने के एक मुश्त रकम अधुना को देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि सीधे तरीके से तलाक हो जाए। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें