फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (10:38 IST)
Photo - Instagram
मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से लंदन में ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे। 
 
विजय गलानी ने सलमान खान, अमृता सिंह और शीबा के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' (1992) और वीर को प्रोडयूस किया था। उन्होंने अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु स्टारर फिल्म अजनबी का भी निर्माण किया था।
 
इसके अलावा विजय गलानी ने मनीषा कोईराला की अचानक, जामवाल की 'द पावर' जैसी कई और फिल्मों का भी निर्माण किया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी