फिल्म 'फुकरे' में भोली पंजाबन के बॉडीगार्ड का किरदार निभाने वाले एक्टर का निधन, फरहान अख्तर ने जताया दुख

रविवार, 17 जनवरी 2021 (11:37 IST)
सुपरहिट फिल्म 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' में बॉबी का किरदार निभाने वाले ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का‍ निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म में ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था। उनके निधन की जानकारी फुकरे फिल्म के निर्माता और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने दी है।

 
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक ट्वीट भी लिखा है।
 
फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्रिय कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है, जिन्होंने फुकरे फिल्म में बॉबी का किरदार किया था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा।'
 
फरहान अख्तर के अलावा फुकरे फिल्म में दिलीप उर्फ चूचा का किरदार निभाने वाले अभिनेता वरुण शर्मा ने भी ओलानोकियोटन के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की तस्वीर साझा की है। 

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा है। वरुण शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारी मन से, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने एक महत्वपूर्ण कलाकार को खो दिया है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले'।
 
बता दें कि फुकरे में अली फजल, पुल्कित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मंजोत सिंह अहम रोल में थे। पहली फिल्म की सक्सेस के बाद साल 2017 में इसकी फ्रेंचाइजी 'फुकरे रिटर्न' आई. इस फिल्म को भी सफलता मिली।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी