सौरव गांगुली पर चढ़ा 'बाजीराव मस्तानी' का खुमार

मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (11:44 IST)
बाजीराव मस्तानी का खुमार पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर भी चढ़ रहा है। गांगुली ने बाजीराव मस्तानी में रणवीर के डायलॉग का डबस्मैश बनाया है।

गांगुली से पहले अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा भी बाजीराव मस्तानी के डायलॉग का डबस्मैश कर चुके हैं। 
 
18 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।  इस फिल्म के एक कार्यक्रम में सौरव और रणवीर एक साथ नजर आए। इस मौके पर डबस्मैश करते हुए सौरव ने बाजीराव मस्तानी का एक डॉयलॉग बोला। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर गांगुली का यह डबस्मैश शेयर किया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें