कभी राज कपूर के गैरेज में रहते थे अनिल कपूर, स्ट्रगल के दौरान पत्नी करती थीं फाइनेशियल हेल्प

WD Entertainment Desk

रविवार, 24 दिसंबर 2023 (11:45 IST)
Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 67 साल की उम्र में भी वह फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते हैं। लोगों का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ ही अनिल कपूर और जवां होते जा रहे हैं। अनिल कपूर ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। 
 
इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने के लिए अनिल कपूर ने कड़ा संघर्ष किया है। अनिल कपूर के स्ट्रगल के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता उनका फाइनेंसली सपोर्ट करती थीं। जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर के पिता पृथ्वीराज थिएटर्स में काम करते थे। उनका परिवार शुरुआती दिनों में राज कपूर के गैरेज में रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। अनिल कपूर के पिता बाद में निर्देशक और प्रोड्यूसर बने, लेकिन जब वो बीमार पड़े तो अनिल कपूर ने बतौर स्पॉटबॉय काम करना शुरू किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

स्पॉटबॉय के बाद अनिल कपूर ने कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया। उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'हम पांच' के लिए कास्टिंग की। अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 1979 में कदम रखा। उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे' में कैमियो किया था। उन्होंने बतौर एक्टर तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर एक्टर साल 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए कदम रखा। इसके बाद वह कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते गए। अनिल कपूर की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अपने स्ट्रगल के दौरान वे मॉडल सुनीता से मिले। सुनीता को देखते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया। 
 
स्ट्रगल के दिनों में अनिल के खर्चे सुनीता ही उठाया करती थीं। अनिल कपूर जहां अपनी पहली फिल्म के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, वहीं उस दौरान सुनीता मॉडलिंग में जाना पहचाना चेहरा बन चुकी थीं। अनिल कपूर और सुनीता ने 19 मई 1984 में शादी रचाई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी