हैरी पॉटर की प्रोफेसर डेम मैगी स्मिथ का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk

शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (11:20 IST)
हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। फेमस फ्रेंचाइजी 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर Minerva McGonagall का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ (Dame Maggie Smith) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 89 साल थीं। डेम को फिल्म The Prime of Miss Jean Brodie के लिए ऑस्कर मिल चुका है। 
 
डेम मैगी स्मिथ लंदन के 'चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर' अस्पताल में भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अंतिम सांसें ली। एक्ट्रेस के निधन की खबर उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने शेयर की है। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
 
उन्होंने बताया, हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि डेम मैगी स्मिथ अब नहीं रहीं। शुक्रवार 27 सितंबर की सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया। अंतिम समय में वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ थीं। उनके दो बेटे और पांच प्यारे-प्यारे पोते-पोतियां हैं, जो अचानक अपनी मां और दादी के चले जाने से बेहद दुखी हैं।
 
उन्होंने कहा, चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल के शानदार स्टाफ ने उनके अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।
 
डेम ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्हें 1958 के मेलोड्रामा, नोयेयर टू गो में अपना पहला बापटा नामांकन मिला। डेम ने ब्रॉडवे पर 'न्यू फेसेज ऑफ़ 56' में प्रफेशनल डेब्यू किया। ब्रिटिश मूल की मैगी ने अपने करियर में दो ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी