हर्षवर्धन के पास इस वक्त तीन शानदार फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर दो रोमांटिक और एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। हर्षवर्धन राणे के हाथ जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'फोर्स 3' भी लग गई है। एक्टर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर से अपनी एक तस्वीर शेयर की है।