हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (10:54 IST)
Vipin Reshammiya passed away : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। 
 
खबरों के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे विपिन का निधन हुआ। विपिन लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे। बढ़ती उम्र की समस्याओं के अलावा कई और बीमारियों से भी विपिन जूझ रहे थे। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होती थी।
 
हिमेश रेशमिया अपने पिता को गुरु मानते थे। वह उनके बेहद करीब थे। पिता के निधन से हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। 
 
बता दें कि विपिन रेशमिया ने फ्लिम द एक्सपोज और तेरा सुरूर को प्रोड्यूस किया था। उन्होंने इंसाफ का सूरज के लिए म्यूजिक भी कम्पोज किया था। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी