हनी सिंह ने फ्रैंडशिप डे पर दो खास दोस्तों को किया याद

भारत के म्युज़िक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने फ्रैंडशिप डे अपने दो करीबी दोस्तों के नाम किया। हनी सिंह ने अपने दोस्तों, रोहित और मधुकांत के साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने तस्वीरों के साथ बताया कि उनकी ज़िंदगी में उनके ये दोस्त बहुत साथ देते हैं और उनके सपोर्ट में रहते हैं। 
 
अपने दोस्तों को याद करते हुए यो यो हनी सिंह ने लिखा कि दो लड़के जिन्होंने मेरी ज़िंदगी में सबसे ज्यादा मदद की और मुझे दोस्ती का मतलब सिखाया.. रोहित और मधुकांत.. यह दिन उनके लिए है..। हनी सिंह ने पंजाब में अपने दोस्तों के लिए भी एक मैसेज किया कि जिंदाबाद यारियां क्योंकि मितरा दा ना चल्दा ए.. 
 
हनी सिंह सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के कामों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं। फेसबुक पर हनी सिंह के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है और वे अपने करीबी और उभरती हुई प्रतिभाओं के काम को उनके अकाउंट पर शेयर करके उन्हें बढ़ावा देते रहते है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें