आखिरकार रितिक रोशन ने साइन कर ली फिल्म

कुछ समय पहले खबर आई थी कि रितिक रोशन नई फिल्म करने जा रहे है जिसमें वे आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे। रितिक और आनंद कुमार ने मुलाकात भी की जिससे यह खबर सही लगने लगी, फिर खबर आई कि यह अफवाह है और ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है। 
 
आखिरकार अफवाहों का धुंध साफ हो गया। पुष्टि हो गई है कि रितिक रोशन सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक में काम करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता होंगे फैंटम और रिलाइयंस एंटरटेन्मेंट। सुपर-30 नाम से यह फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि रितिक इस भूमिका पर खरे उतरेंगे। 
 
आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाते हैं। इस महान काम के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह अपने काम को लेकर काफी समर्पित हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी