कृष 4... लौट के रितिक 'पापा' की शरण में आए

मोहेंजो दारो की असफलता ने रितिक को आहत कर दिया है। लगभग दो वर्ष का समय उन्होंने इस फिल्म पर खर्च किया। खूब पसीना बहाया, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। बॉक्स ऑफिस को छोड़ भी दिया जाए तो भी फिल्म की खूब आलोचना हुई। रितिक को इतना कुछ करने के बावजूद दो बोल प्रशंसा के भी नहीं मिले। 
 
पापा राकेश रोशन हमेशा से ही रितिक के फिल्मों के चयन पर सवाल उठाते रहे हैं। उनकी रितिक ने एक नहीं सुनी और मन मुताबिक फिल्में साइन की। नतीजा सामने हैं। 
 
खबर है कि अब रितिक पापा की शरण में लौट गए हैं। राकेश रोशन अब रितिक को लेकर 'कृष 4' की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल कहानी पर काम चल रहा है और अगले वर्ष के अंत तक शूटिंग भी शुरू हो सकती है। कृष रितिक की सबसे लोकप्रिय और कामयाब सीरिज है। इसी के चलते राकेश रोशन अपने बेटे के करियर को फिर संवारना चाहते हैं। 
एक और सलाह दी रितिक को... अगले पेज पर
 

राकेश रोशन ने एक कीमती सलाह रितिक को दी है। सूत्रों के अनुसार राकेश ने रितिक को समझाया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। हर वर्ष उनकी दो या तीन फिल्मों का प्रदर्शन होना चाहिए। अच्छी बात यह है कि रितिक ने यह बात मान ली है। अगले वर्ष रितिक की 'काबिल' प्रदर्शित होगी और उसके बाद वे कोशिश करेंगे कि ज्यादा फिल्मों में नजर आएं। रितिक के फैंस भी यह बात उनको कई बार बोल चुके हैं, लेकिन रितिक को अब समझ आया।

वेबदुनिया पर पढ़ें