रितिक रोशन ने दिया 'द व्हाइट टाइगर' का रिव्यू, प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव को लेकर कही यह बात

शनिवार, 30 जनवरी 2021 (16:15 IST)
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगरऐ 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। आदर्श गौरव, राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, अब रितिक रोशन ने फिल्म पर अपनी राय शेयर की है। अभिनेता ने प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार और आदर्श की दिल खोलकर तारीफ की है।

 
रितिक रोशन ने द व्हाइट टाइगर का रिव्यू किया है। रितिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरा शुक्रवार द व्हाइट टाइगर देखने के साथ बढ़िया बीता। मेरे दोस्तों प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने शानदार परफॉरमेंस दी है.. तुम दोनों कमाल हो। आदर्श गौरव तुम एक डिस्कवरी हो। क्या शानदार शुरुआत है। रहीम बहरानी और उनकी टीम को बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं।
 
रितिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया, 'थैंक यू दोस्त.. बहुत खुशी हुई कि तुम्हें फिल्म पसंद आई।'

बता दें ‍कि अपने कंटेंट की वजह से फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म द व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, आदर्श गौरव सहित महेश मांजरेकर ने भी काम किया है। 
 
यह फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नाम से 2008 में आए अरविंद अडिगा के नॉवेल पर आधारित है। ये फिल्म मार्डन इंडिया में पल रहे जातिवाद, सामंतवाद, भ्रष्टाचार, राजनीतिक उठापटक और गरीबी पर व्यंग्य कसती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी