सुपर 30 में रितिक रोशन के साथ रोमांस करेगी यह टीवी एक्ट्रेस

कुछ दिनों पहले रितिक रोशन का एक फोटो जारी हुआ था जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। यह सुपर 30 फिल्म में उनका लुक था। 
 
रितिक ने वाराणसी में फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल लगभग पूरा कर लिया है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन कौन है, इसका भी खुलासा हो गया है। 
 
रितिक टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्य में मृणाल काम कर चुकी हैं। इसमे उन्होंने लीड एक्ट्रेस की बहन की भूमिका अदा की थी और बाद में यह शो छोड़ दिया था। 
 
मृणाल और रितिक ने रामनगर फोर्ट पर शूटिंग की। दोनों के बीच कुछ सीक्वेंसेस फिल्माए गए। 
 
सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। यह आनंद कुमार की बायोपिक है जो कमजोर विद्यार्थियों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी