Ira Khan ने शेयर की हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें, पति संग समंदर किनारे एंजॉय करती आईं नजर

WD Entertainment Desk

रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (14:19 IST)
Ira Khan Honeymoon Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी रचाई थी। मुंबई में रजिस्टर मैरिज और उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल ने एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का भी आयोजन ‍किया था,‍ जिसमें राजनीति और बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। 
 
शादी के बाद आयरा और नूपुर इंडोनेशिया में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। आयरा ने हाल ही में हनीमून से अपने पति संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

तस्वीरोंम में आयरा और नूपुर समंदर किनारे एंजॉय करते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में नूपुर अपने हाथों के बल खड़े दिख रहे हैं। कपल का यह अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Popeye (@nupur_popeye)

इन तस्वीरों के साथ आयरा ने लिखा, आपका हनीमून कैसा रहा? आई लव यू नुपुर, एक महीना, 4 साल, अंडरवॉटर, सुबह 3 बजे, अपसाइड डाउन, स्कवॉट्स, एंटी-क्लाइमैटिक, हाईली-क्लाइमैटिक… कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक यह तुम्हारे साथ है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी