जैकलीन फर्नांडिस की मां की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती

WD Entertainment Desk

सोमवार, 24 मार्च 2025 (12:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने मेडिकल इमरजेंसी के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनने के बाद जैकलीन तुरंत अपने परिवार के पास लौट आई हैं। 
 
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जैकलीन लीलावती अस्पताल जाती नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जैकलीन फर्नांडिस को लीलावती अस्पताल में देखा गया जहां उनकी मां आईसीयू में भर्ती हैं।' 
 
बता दें कि साल 2022 में जैकलीन की मां को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें बरहीन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैकलीन अपनी मां के बेहद करीब है। 
 
जैकलीन के ‍पिता श्रीलंका के रहने रहने वाले है, जो पेशे से एक ‍बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां मलेशियाई और कनाडाई मूल की हैं। उनके नाना कनाडाई हैं और उनके परदादा भारत के गोवा से थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी