लहंगा चोली पहनकर जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल

शनिवार, 26 मार्च 2022 (18:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ लगातार अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस का दिल भी जीत रही हैं। इस बार जाह्नवी कपूर ने लहंगा चोली पहनकर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। 
जाह्नवी कपूर ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह रेड कलर का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में वह ऑफ व्हाइट कलर के लहंगा चोली में भी दिख रही हैं।

जाह्नवी कपूर की इस ड्रेस को पुनील बलाना ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट को पहनकर एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया।
जाह्नवी कपूर के रेड लहंगे को ऑर्गेंजा और सिल्क जैसे क्लासिक फैब्रिक में डिजाइन किया गया है। हाथ से बने इस लहंगे पर फाइन थ्रेड एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती है, जिसे मेटल पीस के साथ जरी-जरदोजी से सजाया गया है।
 
जाह्नवी कपूर का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस कमेंट करके उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह मिस्टर एंड मिसेज माही और करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी दिखेंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी