जॉन अब्राहम ने बढ़ाया अपना भाव, 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए चार्ज की इतने करोड़ रुपए फीस

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (16:47 IST)
बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की लोकप्रियता में बीते कुछ समय में काफी इजाफा हुआ है। जॉन अब्राहम की पिछली रिलीज कुछ फिल्में भले ही फ्लॉप हो गई हो, लेकिन उनके पास काम की कमी नहीं है। इस साल उनके पास 3 बिग बजट की फिल्में हैं।

 
जॉन अब्राहम इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्स’ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज फिल्म 'एक विलेन' की सीक्वल है। 'एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगी।
 
वहीं इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने अपनी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इतना ही नहीं जॉन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म पठान के लिए भी काफी चार्ज किया है। 
 
खबरों के अनुसार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' के लिए जॉन ने 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए जॉन ने 21 करोड़ रुपए फीस के तौर पर चार्ज किए हैं। जॉन ने तीन सालों में अपनी फीस में तिगुनी बढ़ोतरी की है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी