अमिताभ-फरहान के साथ जॉन भी दिखाई देंगे वज़ीर में

अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर 'वज़ीर' में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से जॉन अब्राहम भी जुड़ गए हैं। वे केमियो के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अदिति राव हैदरी भी हैं। 
अमिताभ और फरहान जैसे दिग्गजों के साथ काम करने के कारण 'वज़ीर' पहले से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नाम्बिआर कर रहे हैं जबकि विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे मिलकर बना रहे हैं। 
 
जॉन का किरदार क्या होगा इसे रहस्य बना कर रखा गया है और मेकर्स इस बारे में कोई जानकारी नहीं देना चाहते हैं। उनका कहना है कि जॉन की भूमिका सरप्राइज से कम नहीं है। फरहान इसमें एटीएस कॉप के रोल में हैं। इस फिल्म का दूसरा टीज़र 'दिल धड़कने दो' के साथ रिलीज होने वाला है।

वेबदुनिया पर पढ़ें