Jr NTR ने ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन रहेंगे नंगे पैर और खाएंगे सात्विक भोजन

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (14:18 IST)
जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता अब दक्षिण भारत से निकल कर उत्तर भारत तक पहुंच गई है। आरआरआर की ऐतिहासिक सफतला के बाद उन्हें कई लोग पहचानने लगे है। 
 
खबर है कि आरआरआर के सुपरहिट होने के बाद जूनियर एनटीआर ने हनुमान दीक्षा ली है और उन्होंने 21 दिनों तक नंगे पैर रहने का प्रण भी लिया है। 
 
जूनियर एनटीआर का एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे गले में माला, माथे पर तिलक और भगवा रंग के कुर्ते-पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। 
 
जूनियर एनटीआर से जुड़े लोगों का कहना है कि हनुमान जयंती पर उन्होंने पूजा की और फिर 21 दिन तक नंगे पैर और सात्विक भोजन करने का प्रण लिया। 
जूनियर एनटीआर अब आरआरआर के बाद कई फिल्म करने वाले हैं जिसमें से एक में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी