रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के लिए निर्देशक संजय गुप्ता एक पुराने हिट गीत को नए अंदाज में जोड़ना चाहते हैं। याराना फिल्म का गीत 'सारा जमाना' आज भी लोकप्रिय है। इसकी धुन राजेश रोशन ने बनाई थी। इस गाने को रिमिक्स कर वे 'काबिल' में जोड़ेंगे। गीत को उर्वशी रौटेला पर फिल्माया जाएगा। रितिक भी इस गाने में दिखाई दे सकते हैं।