'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, गृह प्रवेश का वीडियो आया सामने

WD Entertainment Desk

रविवार, 3 दिसंबर 2023 (17:13 IST)
anjali arora bought a new house: 'कच्चा बादाम' गाने पर रील्स बनाकर रातोंरात वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों अंजलि का कथित एमएमएस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब 24 साल की अंजलि अरोड़ा ने अब मुंबई में खुद का घर खरीद लिया है।
 
अंजलि के गृह प्रवेश और पूजा के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में अंजलि अपने माता-पिता के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पिंक कलर के सिंपल सलवार सूट में दिख रही हैं। 
 
वीडियो में उनका आलीशान घर भी नजर आ रहा है। फैंस अंजली को उनके नए घर के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स सवाल कररहे हैं कि अंजलि अरोड़ा के पास इतने पैसे आए कैसे। 
 
बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर्सनालिटी है और हमेशा अपने फोटोज और डांस वीडियो के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी बन चुकी हैं। अंजलि अरोरा कंगना के रियलिटी शो 'लॉकअप' में भी नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी