जन्मदिन के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौट, देखिए तस्वीरें

बुधवार, 23 मार्च 2022 (16:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट 23 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौट माता वैष्णो देवी के दर्शन करनें पहुंचीं। कंगना ने वैष्णो देवी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

 
इन तस्वीरों में कंगना नील और पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी थीं। 
 
इन तस्वीरों के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरे जन्मदिन के मौके पर... भगवती श्री वैष्णोदेवी जी के दर्शन किए... उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ इस वर्ष की प्रतीक्षा में। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
 
मां बैष्णो देवी के दर्शन के बाद कंगना भैरव बाबा के दर्शन करने भी पहुंचीं। इस दौरान कंगना के आस-पास कड़ी सिक्योरिटी देखने को मिली। तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा, वैष्णोदेवी जी के दर्शन के बाद हम भैरव बाबा के दर्शन के लिए गए… किंवदंती कहती है… दानव भैरव अंत के दिनों के लिए युवा वैष्णोदेवी का पीछा कर रहा था और वह पहाड़ी की चोटी तक चली गई और भैरव के डर से गुफा (गुफा जो मुख्य दर्शनस्थान है) में छिपा हुआ था, जब भैरव देवी के साथ आमने-सामने आया तो उन्होंने शक्ति प्रकट की और उसका सिर इतना हिंसक रूप से काट दिया कि उसकी खोपड़ी एक और पहाड़ी की चोटी पर गिर गई।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना पिछली बार जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही है। कंगना इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप' को होस्ट करती नजर आ रही हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी