कंगना की उम्र का खुलासा

वर्षों पहले फिल्म सितारे अपनी उम्र को छिपा कर रखते थे और उनके फैंस इस बारे में अनुमान लगाते रहते थे, लेकिन आज यह संभव नहीं है।
 
कंगना रनौट की उम्र को लेकर हमेशा रहस्य बना रहा। कभी वे अधिक उम्र की हो जाती तो कभी कम की। इस समय कंगना का कहना है कि वे 29 वर्ष की हैं, लेकिन उनका पासपोर्ट सामने आया है जिसमें उनकी उम्र 30 वर्ष दर्ज है। अब एक वर्ष में भला क्या हो जाता। 
 
कहने वाले कह रहे हैं कि उम्र कम ही करनी थी तो तीन-चार बरस करती, एक बरस कम करके क्या हासिल हुआ। ऊपर से इस बारे में खुलासा भी हो गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें