अंतिम संस्कार में नहीं आए करण जौहर... ऐश्वर्या राय नाराज?

करण जौहर द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थीं। ऐश्वर्या को करण ने इतनी खूबसूरती के साथ पेश किया था कि ऐश्वर्या के प्रशंसक खुश हो गए थे। बच्चन परिवार से करण नजदीकी से जुड़े हुए हैं। हाल ही में ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन हुआ। 18 मार्च को ही अंतिम संस्कार किया गया।

ALSO READ: फिल्लौरी : फिल्म समीक्षा


दो दिन बाद प्रार्थना सभा रखी गई ताकि जो अंतिम संस्कार में नहीं आए हों वे प्रार्थना सभा में पहुंच कर ऐश्वर्या को सांत्वना दे सके। निर्माता-निर्देशक करण जौहर दोनों ही जगह नहीं पहुंचे और खबर है कि इससे ऐश्वर्या नाराज हो गईं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या का मानना है कि करण को ऐसे समय आना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।  
इसलिए नहीं आए करण... अगले पेज पर

करण जौहर के सूत्रों का कहना है कि करण बेहद सामाजिक हैं और सुख-दु:ख की घड़ी में वे सभी के साथ दिखाई देते हैं। हाल  ही में करण जौहर एक बेटी और एक बेटे के पिता बने हैं। सरोगेसी के जरिये उन्हें यह सुख हासिल हुआ है। उनके दोनों बच्चे, रूही और यश, प्रीमैच्योर बेबी हैं। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। करण उनकी देखभाल में जुटे हुए हैं। वे जल्दी से अपने बच्चों को घर लाना चाहते हैं। इस गहमागहमी में उन्हें वक्त नहीं मिल पाया। वे बाद में ऐश्वर्या से मिलने जा सकते हैं। 
दो कारणों से हुए संबंध खराब... अगले पेज पर

ऐ दिल है मुश्किल के दौरान करण ने ऐश्वर्या को प्रमोशन से दूर रखा था। इससे ऐश्वर्या नाराज हो गई थीं। बाद में ऐश्वर्या को एक फिल्म का ऑफर करण ने दिया तो ऐश्वर्या ने इसको ठुकरा दिया। इससे करण नाराज हो गए थे। इस घटना के बाद दोनों के मजबूत रिश्तों में दरार आ गई। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें