काजोल का नाम सुन कर भड़के करण जौहर... शो छोड़ने की दी धमकी!

एक समय काजोल के बिना करण जौहर फिल्म बनाने की कल्पना भी नहीं कर पाते थे। काजोल को वे अपनी लिए भाग्यशाली मानते थे। काजोल ने भी करण से दोस्ती निभाते हुए उनकी कुछ फिल्मों में चंद सेकंड के लिए अपना चेहरा दिखाया, लेकिन अब करण और काजोल एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते। अपनी आटोबॉयोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में करण ने काजोल के साथ अपने रिश्तों को लेकर कलम भी चलाई है। हाल ही में काजोल का नाम सुन कर करण भड़क गए। 
क्या और कहा हुआ ये... अगले पेज पर
 

टीवी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी' में करण जौहर जज हैं। अपनी बेबाक राय वे शो में रखते हैं। इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में काजोल को लाने की चर्चा चल पड़ी। बात जब करण के कानों तक पहुंची तो काजोल का नाम सुनते ही वे भड़क गए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कह दिया कि वे काजोल के साथ एक ही छत के नीचे नहीं बैठ सकते हैं। यदि काजोल को बुलाया गया तो वे एपिसोड की शूटिंग ही नहीं करेंगे। शो छोड़ देने की बात तक हुई। करण का यह हाल देख काजोल को लाने का इरादा छोड़ दिया गया। 
क्या अजय देवगन ने फोन पर डांटा था करण को... अगले पेज पर
 

काजोल और करण के रिश्ते पिछले एक वर्ष में ज्यादा खराब रहे। काजोल के पति अजय देवगन ने कभी भी करण को पसंद नहीं किया। मामला तब और बिगड़ गया जब करण ने एक पार्टी में काजोल की बुराई कर दी। अजय तक जब यह बात पहुंची तो वे बेहद नाराज हो गए। कहा जाता है कि अजय ने करण को फोन लगा कर खूब खरी-खोटी सुनाई। करण को अपना पक्ष रखने ही नहीं दिया जिससे करण नाराज हो गए। इसके बाद शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल एक ही दिन प्रदर्शित हुई जिससे मामला गरमा गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें