करणवीर बोहरा के जन्मदिन पर पत्नी तीजे सिद्धू ने दी फैंस को खुशखबरी, तीसरे बच्चे की बनने वाली हैं मां

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (18:41 IST)
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा 28 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन करणवीर बोहरा की पत्नी और अभिनेत्री तीजे सिद्धू ने उन्हें जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही एक खुशखबरी भी सुनाई है।

 
तीजे सिद्धू ने करणवीर के जन्मदिन पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तीजे सिद्धू प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। तस्वीर में करणवीर बोहरा ने तीजे के पेट पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए तीजे सिद्धू ने लिखा, 'ढेर सारा आशीर्वाद .. और अब हमें एक और (बच्चा) मिलता है। हर आत्मा का एक मकसद होता है, हम उन्हें नहीं चुनते हैं, वह हमें चुनते हैं।' अपनी इस पोस्ट में तीजे सिद्धू ने आने वाले बच्चे का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'यह विश्वास करने के लिए हम आपके योग्य हैं।
 
बता दें कि तीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार और चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। यह दोनों कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। यह दोनों इस बार तीसरे बच्चे के माता-पिता बनेंगे। तीजे सिद्धू पहली बार साल 2016 में मां बनीं थीं। उन्होंने दो जुड़वा बेटियों को जन्मदिन था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी