मुंबई में लगा लॉकडाउन तो घर पर योगा करते दिखे तैमूर अली खान, करीना कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीर

शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (17:56 IST)
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके तहत अत्यावश्यक सुविधाओं के अलावा अन्य सभी चीजों को बंद कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी लॉकडाउन के चलते घर पर मौजूद हैं और फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं।

 
करीना कपूर घर पर अपने बेटे तैमूर अली खान को फिट रहने के लिए ट्रेन कर रही हैं। करीना ने तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो योग करने के बाद स्ट्रेचिंग करते नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीर में तैमूर योगा मैट पर लेटकर स्ट्रेच कर रहे हैं। हालांकि करीना ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है वो काफी मजेदार है। करीना ने लिखा, 'योगा करने के बाद स्ट्रेचिंग या सोकर उठने के बाद की स्ट्रेचिंग।'

 
तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी तैमूर की मासूमियत पर प्यार बरसा रहे हैं।
 
तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेवरेट स्टारकिड्स में से एक है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। पहले जहां तैमूर पैपराजी को देखकर उन पर चिल्लाते थे, वहीं अब वह पैपराजी को देखकर पोज देते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी