कंगना ने की ये कैसी जिद!

कंगना रनौट का बॉलीवुड में दबदबा बढ़ गया है। तनु वेड्स मनु रिटन्स, क्वीन जैसी फिल्मों के जरिये वे तेजी से आगे निकल गई हैं। कई दिग्गज फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहते हैं। हाल ही सिर्फ कंगना के कारण निर्देशक केतन मेहता ने अपने कई वर्ष के सपने को साकार करने के लिए एक बार फिर कमर कसी है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित फिल्म केतन वर्षों से बनाना चाह रहे हैं। केतन ने कंगना को इस फिल्म के लिए साइन किया है और कंगना ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। 

फैंट म की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
इसी बीच कंगना ने ऐसी जिद कर डाली है कि केतन हैरान हैं। कंगना का कहना है कि निदेँशक के रूप में केतन के साथ उनका नाम भी दिया जाए। यानी फिल्म के दो निर्देशक होंगे, केतन मेहता और कंगना रनौट। कंगना की इस मांग से केतन को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वे ऐसा क्यों चाहती हैं। फिलहाल केतन ने जवाब नहीं दिया है। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें