धोनी की बीवी बनने के लिए आलिया-श्रद्धा में टक्कर

अपने बेजोड़ अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर में से कोई एक जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 
 
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार नीरज पांडे क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी के किरदार के लिए नीरज पांडे काफी समय से अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये आलिया भट्ट का चयन किया जा सकता है।

रणवीर सिंह के बारे में रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
फिल्मकार जल्द ही साक्षी के किरदार के लिए अभिनेत्री का चयन पूरा करना चाहते हैं। बेटी के जन्म के बाद साक्षी के किरदार के लिए स्क्रिप्ट में थोड़ा और बदलाव किया गया है। आलिया के साथ ही इस रोल के लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। दोनों की डेट्स के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आलिया और श्रद्धा में से कौन साक्षी धोनी का किरदार निभाती है।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें