धोनी के कप्तानी छोड़ने पर क्या बोले फिल्मी धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की एक दिवसीय और टी-20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी। बतौर खिलाड़ी वे टीम में बने रहेंगे। उनके इस कदम पर कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने धोनी की कप्तानी को याद किया है कि उन्होंने कई ट्रॉफियां अपनी कुशल कप्तानी के बल पर भारत दिलाई। 


 
धोनी पर 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' नामक फिल्म सफलतापूर्वक पिछले वर्ष प्रदर्शित हो चुकी है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार को निभाया था। सुशांत ने अपनी भूमिका की तैयारी के लिए लंबा समय धोनी के साथ गुजारा और दोनों में अच्छी दोस्ती भी हो गई है। 
 
धोनी के कप्तानी छोड़ने पर सुशांत ने भी ट्वीट किया है। इसमें वे लिखते हैं- 'आप जैसा कोई नहीं है। आपने करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। मेरे कप्तान को मेरा नमन।' 

वेबदुनिया पर पढ़ें