मलाइका से सुलह की संभावना खत्म... अरबाज की जिंदगी में आई नई लड़की!

अरबाज खान और मलाइका अरोरा ने जब अलग होने का फैसला लिया तो उनके परिवार सहित सभी लोग सकते में आ गए। उन्हें आदर्श जोड़ी माना जाता था। उनकी मिसाल दी जाती थी, लेकिन वक्त के साथ उनके संबंध बिगड़ते चले गए। सलमान खान, सलीम खान, मलाइका की मां, दोस्त-यार ने खूब कोशिश की, लेकिन अरबाज के पास मलाइका ने न लौटने का जो निर्णय ले लिया तो उसे कोई नहीं बदल सका। अलग होने के बाद भी वे कई पार्टियों में साथ दिखे, जिससे यह संभावना जिंदा रही कि वे कभी भी फिर साथ हो सकते हैं, लेकिन अब यह भी खत्म हो गई है। अरबाज की जिंदगी में नई लड़की आ गई है और यह बात अरबाज ने स्वीकार कर ली है।
कौन हो वह लड़की... अगले पेज पर

एक अखबार से बात करते हुए अरबाज ने बताया कि यदि मलाइका से सुलह होनी होती जो अलग होने के छ: महीने या साल भर में हो जाती। अब इस बात को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। हम दोनों अब अलग राहों पर हैं। अरबाज इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। उनके कई लड़कियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर आए हैं। येलो नामक लड़की से भी उनका नाम जोड़ा गया, लेकिन अरबाज का कहना है कि येलो तो उनकी दोस्त है जो गोआ में रहती है और रेस्तरां चलाती है। अरबाज के अनुसार वे एलेक्ज़ेंड्रिया नामक लड़की के साथ डेटिंग कर रहे हैं। 
क्या मलाइका की जिदंगी में भी कोई है... अगले पेज पर

मलाइका अरोरा का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा गया, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नजर नहीं आई है। कहा जाता है कि मलाइका की लाइफ में भी कोई मिस्ट्री मैन है जिसके बारे में वे किसी को बताना नहीं चाहती। फिलहाल मलाइका अपने बेटे को ज्यादा से ज्यादा समय दे रही हैं। अक्सर वे घूमने के लिए जाते हैं जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर मलाइका पोस्ट करती रहती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें