'बिग बॉस 16' में साजिद खान की एंट्री से मंदाना करीमी नाराज, बॉलीवुड छोड़ने का लिया फैसला

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (12:15 IST)
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' शुरू हो चुका है। इस शो में साजिद खान की एंट्री से कई लोग नाराज है। साजिद खान पर साल 2018 में कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं अब शो में साजिद की एंट्री से मंदाना करीमी ने ‍बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान मंदाना करीमी ने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, साजिद को देखकर उन्हें हैरानी नहीं बल्कि दुख हुआ। मैंने पिछले सात महीनों से काम नहीं किया। मैं किसी ऑडिशन के लिए भी नहीं गई। मैं बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती। 
 
मंदाना ने कहा, मैं ऐसी इंडस्ट्री से नहीं जुड़ना चाहती जहां महिलाओं का सम्मान न हो। मंदाना ने यह भी कहा कि वह इस बात से बिल्कुल हैरान हैं कि साजिद को अपने ऊपर लगे आरोपों से थोड़ा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। साजिद के शो में शामिल होने के बाद मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है।
 
बता दें कि साल 2018 में इंडस्ट्री में चले मीटू मूवमेंट के दौरान मंदाना करीमी ने भी साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मंदाना के अलावा कई एक्ट्रेस साजिद खान का जमकर विरोध कर रही हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी