44वें डरबन फिल्म फेस्टिवल में छाई मनोज बाजपेयी की 'जोरम', मिले दो अवॉर्ड

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (15:21 IST)
durban international film festival: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। वहीं अब मनोज बाजपेयी के खाते में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है। मनोज वाजपेयी को साउथ अफ्रीका के 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'जोरम' के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
 
साथ ही फिल्म 'जोरम' को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए पीयूष पुती को ये सम्मान दिया गया है। फिल्म के निर्देशक देवाशीष माखीजा हैं। यह फिल्म डरबन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 
 
मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म जोरम की टीम को बधाई दी है। फिल्म जोरम में जीशान अय्यूब, तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म जोरम को जी स्टूडियोज और माखीजा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
 
बता दें कि देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जोरम' एक गरीब शख्स की कहानी है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए भाग रहा है। यह एक थ्रिलर फिल्म है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी